बीजेपी नेता ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को बताया अविश्वास गांधी

बीजेपी नेता ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को बताया अविश्वास गांधी

Newspoint24.com/newsdesk/आईएएनएस/

नई दिल्ली । चीन के मसले पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार से सवाल पूछे तो अब भाजपा के नेता लगातार उन पर निशाना साध रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर पार्टी के सभी नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा नेता और सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी उपाध्याय ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को अविश्वास गांधी बताया है। भाजपा नेता अश्विनी उपाध्याय ने कहा, “देश की हर संस्था पर से राहुल गांधी का भरोसा उठ चुका है। उन्हें न संसद पर भरोसा है, न मीडिया पर न गृहमंत्री, रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री पर। यहां तक कि कांग्रेस नेता को सेना पर भी अविश्वास है। भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट से लेकर चुनाव आयोग पर भी अविश्वास है। ऐसे में मैं उन्हें राहुल गांधी कहूं या अविश्वास गांधी।”

भाजपा नेता ने कहा कि लोकसभा का सांसद होने के नेता राहुल गांधी को संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करना चाहिए। राजनीतिक हित साधने के लिए संस्थाओं पर संदेह नहीं जताना चाहिए। भाजपा नेता ने अश्विनी उपाध्याय ने कहा कि कम से कम राष्ट्रीय सुरक्षा के मसले पर राहुल गांधी को सरकार के साथ खड़ा होना चाहिए।

Share this story