बिहारःभाजपा ने देवेन्द्र फडनवीस को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया

बिहारःभाजपा ने देवेन्द्र फडनवीस को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया

Newspoint24.com/newsdesk/

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को फडनवीस को चुनाव प्रभारी नियुक्त करते हुए बिहार चुनाव में पार्टी के प्रचार-प्रसार और चुनावी कार्यक्रमों के बेहतर संचालन के लिए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

फडनवीस की यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

हालांकि, उनकी नियुक्ति की घोषणा भले ही आज की गई है, किंतु फडनवीस पहले से ही बिहार भाजपा की बैठकों में वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए शामिल होते रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि बिहार विधान सभा चुनाव की घोषणा हो गई है। यहां तीन चरणों में मतदान होंगे। पहला चरण 28 अक्टूबर, दूसरा चरण तीन नवंबर और तीसरा चरण सात नवंबर को संपन्न होगा।

Share this story