अयोध्या : रामलला के दरबार पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू

अयोध्या : रामलला के दरबार पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू

Newspoint24.com/newsdesk

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू शनिवार को अयोध्या पहुंचे। अयोध्या पहुंचकर राम लला की सांय काल आरती में सम्मलित हुए। इस अवसर पर श्याम जाजू ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय को सवा 5 किलो चांदी की शिला भेंट की। उन्होंने हनुमानगढ़ी में भी माथा टेका ।
उन्होंने बताया कि श्री राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के दिन 5 अगस्त की पूर्व संध्या पर दिल्ली में काव्य पाठ में भाग लिए लोगों ने चांदी की शिला और चेक दिया था। उन्होंने कहा कि गत चार अगस्त को रामभक्तों को जगह-जगह भंडारे और सुंदर कांड का आयोजन किया था। दिल्ली के सुंदरकांड आयोजन में 68 लाख लोगों ने भाग लिया था।

Share this story