अमित शाह 56 वर्ष के हुए मोदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

अमित शाह 56 वर्ष के हुए मोदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
अमित शाह 56 वर्ष के हुए मोदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को गुरुवार को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि देश के विकास के लिए वह जिस कर्मठता के साथ अपना योगदान दे रहे हैं, उसके सभी साक्षी हैं।

श्री शाह आज 56 वर्ष के हो गए। वह 2014 से 2020 तक भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे। उनकी अगुवाई में पार्टी ने 2019 का आम चुनाव लड़ा और शानदार विजय हासिल की। वह 2019 के चुनाव में स्वयं गुजरात में गांधीनगर से चुनाव लड़े और लोकसभा पहुंचे।

श्री मोदी ने श्री शाह को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, “ श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। देश के विकास के लिए वह जिस कर्मठता और उत्कृष्टता के साथ अपना योगदान दे रहे हैं, उसके सभी साक्षी हैं। भाजपा को मजबूत बनाने में भी उनका योगदान बहुत अहम है। मैं देश की सेवा में जुटे रहने के लिये उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”

Share this story