अक्षरा सिंह का देवी गीत ‘निमिया के गछिया’ रिलीज

अक्षरा सिंह का देवी गीत ‘निमिया के गछिया’ रिलीज

Newspoint24.com/newsdesk/

मुंबई | भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह का देवी गीत ‘निमिया के गछिया’ आज टिप्स भोजपुरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया।

अक्षरा सिंह का यह गाना नवरात्र स्पेशल देवी मां के भक्तों को समर्पित है, जिसे अक्षरा सिंह के खूबसूरत आवाज में रिकॉर्ड किया गया है। इस नवरात्र अक्षरा का यह पहला गाना है, जो रिलीज के साथ वायरल भी होना शुरू हो गया है। देवी गीत ‘निमिया के गछिया’ के म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह खुद भी देवी मां की प्रस्तुति कर रही हैं। इस गीत के लिरिक्स मनोज मतलबी ने तैयार किये हैं, वहीं म्यूजिक अविनाश झा घुंघरू के हैं।

अक्षरा ने कहा, “ मां के आशीर्वाद और अपने फैंस के प्यार ने मुझे जिंदगी में बहुत कुछ दिया। हर साल मां नौ दिन के लिए आती हैं और हमें अपना आशीर्वाद देती हैं। साथ ही सारे दुख हर ले जाती हैं। इस गाने के जरिये मैंने मां को याद किया है, क्योंकि कोविड-19 ने इस साल दुनिया में तबाही मचाई है। मां दुर्गे से विनती है कि वे जगत का कल्याण करें। उम्मीद है सबों को बेहद पसंद आएगी।”

Share this story