कृषि बिल किसानों के हक में, अनावश्यक गलतफहमी पैदा की जा रहीः नीतीश कुमार

कृषि बिल किसानों के हक में, अनावश्यक गलतफहमी पैदा की जा रहीः नीतीश कुमार

Newspoint24.com/newsdesk/

बिहार ने जो काम पहले किया उसी रास्ते पर पूरा देश बढ़ चला

पटना । नये कृषि कानून के विरोध में विपक्ष के भारत बंद के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कृषि बिल किसानों के हक में है। उन्होंने कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाला है। हम अधिकतम लोगों से मिलते हैं और इस दौरान विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लोगों से फीडबैक लेते हैं। शुक्रवार को वे जनता दल यूनाइटेड (जदयू) कार्यालय से बाहर निकलते समय पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हमने वर्ष 2006 में ही पैक्सों से प्रोक्योरमेंट शुरू किया और पैक्सों को हमलोगों ने विकसित किया इसलिये बिहार की स्थिति दूसरी है। फिर पैक्स का चुनाव जिस तरह से किया गया और पैक्सों से जिस तरह अधिकतम अधिप्राप्ति होती है, यह सब लोग जानते हैं। पहले यह कहां होता था। मुख्यमंत्री ने सवालिया लहजे में कहा कि यहां अनाज की खरीद का काम कहां होता था। बिहार ने जो काम पहले किया उसी रास्ते पर पूरा देश बढ़ चला है। इसके बारे में अनावश्यक गलतफहमी पैदा की जा रही है। ये बिल किसानों के हक में है।

Share this story