ठाणे में कोरोना के एक दिन में 408 मामले मामले

ठाणे में कोरोना के एक दिन में 408 मामले मामले

Newspoint24.com/newsdesk/

मुंबई | ठाणे में कोरोना के कुल मामले अब दस हजार के ऊपर हो गए हैं | ठाणे जिले में कोरोना के सबसे अधिक मामले ठाणे मनपा परिसर में ही हैं | ठाणे मनपा परिसर में आज कोरोना के 408 मामले सामने आने से ठाणे में कोरोना के कुल 10 हजार 358 मामले हो गए हैं |
ठाणे महा नगर पालिका में आज कोरोना संक्रमण से 17 लोगों की मौत हुई है | इनमें 12 पुरुष और 5 महिलाएं हैं | ठाणे में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण से 367 लोगों की मौत हुई है | मृतकों में 246 पुरुष और 121 महिलाये हैं |
ठाणे में स्वस्थ होने वाले संक्रमितों की दर अब 51 प्रतिशत हो गई है | ठाणे मनपा परिसर में अब तक 5002 लोग स्वस्थ हो चुके हैं | आज ही 48 लोग पूरी कोरोना से मुक्त होकर घर गए हैं | जबकि ठाणे के अस्पतालों में 4989 लोगों का उपचार किया जा रहा है |

Share this story