पुर्तगाल ऍफ़ वन में रहेंगे 27500 दर्शक

पुर्तगाल ऍफ़ वन में रहेंगे 27500 दर्शक

Newspoint24.com/newsdesk/

लिस्बन । पुर्तगाल में रविवार को होने वाली ऍफ़ वन ग्रां प्री रेस के लिए दर्शकों की संख्या कोरोना के चलते सीमित कर प्रति दिन 27500 कर दी गयी है। सरकार की तरफ से बुधवार को यह जानकारी दी गयी।

इस रेस का आयोजन दक्षिणी शहर पोर्तिमाओ के पास स्थित अलग्रेव इंटरनेशनल सर्किट में होगा। यह 1996 के बाद से पुर्तगाल में होने वाली पहली ग्रां प्री रेस होगी।

सरकार ने एक बयान में कहा,“हालांकि सर्किट की क्षमता 90 हजार दर्शकों की है लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए दर्शक संख्या को 27500 तक सीमित कर दिया गया है। दर्शकों को सुरक्षित दूरी के साथ बैठने दिया जाएगा और सेक्टर या स्टैंड के बीच कोई मूवमेंट नहीं होगा।”

पुर्तगाल में सोमवार को कोरोना मामलों की संख्या एक लाख पार कर गयी थी।

Share this story