महाराष्ट्र में मिले कोरोना के 24,619 नए संक्रमित

महाराष्ट्र में मिले कोरोना के 24,619 नए संक्रमित

Newspoint24.com/newsdesk/आयुषी शर्मा

संक्रमितों की कुल संख्या हुई 11,45,840  


महाराष्ट्र में 24 घंटे में हुई 398 कोरोना मरीजों की मौत 

महाराष्ट्र में कुल 3,01,752 कोरोना के एक्टिव मरीज

8,12,354 कोरोना मरीज पूरी तरह हुए स्वस्थ्य

मुंबई। महाराष्ट्र में गुरुवार को 24,619 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकऱ 11,45,840 हो गई है। आज राज्य में एक दिन में 398 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढकऱ 31,351 हो गई है। राज्य में कोरोना से अब तक 8,12,354 मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि आज सूबे में हुई 398 लोगों की मौत हुई है।

आज मुंबई में 43 लोगों की मौत के साथ ठाणे मंडल में 92 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी तरह नासिक मंडल में 59, पुणे मंडल में 81, कोल्हापुर मंडल में 67, औरंगाबाद मंडल में 15, लातूर मंडल में 34, आकोला मंडल में 7, नागपुर मंडल में 41 व अन्य राज्य के 2 कोरोना मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुंबई में आज कोरोना मरीजों की संख्या बढकऱ 1,78,385 हो गई है। मुंबई में अब तक 8,323 लोगों की मौत हो चुकी है।

इसी तरह राज्य में आज 19,522 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इन सभी को उनके घर वापस भेज दिया गया है। राज्य में अब तक 8,12,354 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इस समय महाराष्ट्र में 3,01,752 कोरोना के एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई में 32,959 कोरोना एक्टिव मरीज शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ठाणे मंडल में 4,20,333, नासिक मंडल में 1,48,842, पुणे मंडल में 3,06,683, कोल्हापुर मंडल में 73,646, औरंगाबाद मंडल में 44,244, लातूर मंडल में 43,922, आकोला मंडल में 30,701, नागपुर मंडल में 76,288 और अन्य राज्यों के 1,181 मरीज पाए गए हैं। 

Share this story