महाराष्ट्र में मिले कोरोना के 22,084 नए संक्रमित

महाराष्ट्र में मिले कोरोना के 22,084 नए संक्रमित

Newspoint24.com/newsdesk/


संक्रमितों की कुल संख्या हुई 10,36,765
महाराष्ट्र में 24 घंटे में हुई 391 कोरोना मरीजों की मौत
महाराष्ट्र में कुल 2,79,768 कोरोना के एक्टिव मरीज
7,28,512 कोरोना मरीज पूरी तरह हुए स्वस्थ्य


मुंबई । महाराष्ट्र में शनिवार को 22,084 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकऱ 10,36,765 हो गई है। आज राज्य में एक दिन में 391 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढकऱ 29,115 हो गई है। राज्य में कोरोना से अब तक 7,28,512 मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि आज सूबे में हुई 391 लोगों की मौत हुई है। आज मुंबई में 42 लोगों की मौत के साथ ठाणे मंडल में 77 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी तरह नासिक मंडल में 40, पुणे मंडल में 101, कोल्हापुर मंडल में 63, औरंगाबाद मंडल में 18, लातूर मंडल में 27, आकोला मंडल में 19, नागपुर मंडल में 43 व अन्य राज्य के 3 कोरोना मरीज की मौत हुई है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुंबई में आज कोरोना मरीजों की संख्या बढकऱ 1,67,656 हो गई है। मुंबई में अब तक 8,109 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह राज्य में आज 13,489 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इन सभी को उनके घर वापस भेज दिया गया है। राज्य में अब तक 7,28,512 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इस समय महाराष्ट्र में 2,79,768 कोरोना के एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई में 29,176 कोरोना एक्टिव मरीज शामिल हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ठाणे मंडल में 3,93,581, नासिक मंडल में 1,32,444, पुणे मंडल में 2,78,321, कोल्हापुर मंडल में 64,274, औरंगाबाद मंडल में 40,534, लातूर मंडल में 38,416, आकोला मंडल में 25,805, नागपुर मंडल में 63,346 और अन्य राज्यों के 1,044 मरीज पाए गए हैं।

Share this story