महाराष्ट्र में मिले कोरोना के 21,656 नए संक्रमित

महाराष्ट्र में मिले कोरोना के 21,656 नए संक्रमित

Newspoint24.com/newsdesk/आयुषीशर्मा

संक्रमितों की कुल संख्या हुई 11,67,496  


महाराष्ट्र में 24 घंटे में हुई 405 कोरोना मरीजों की मौत 

महाराष्ट्र में कुल 3,00,887 कोरोना के एक्टिव मरीज8,34,432 कोरोना मरीज पूरी तरह हुए स्वस्थ्य

मुंबई। महाराष्ट्र में शुक्रवार को 21,656 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकऱ 11,67,496 हो गई है। आज राज्य में एक दिन में 405 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढकऱ 31,791 हो गई है। राज्य में कोरोना से अब तक 8,34,432 मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि आज सूबे में हुई 405 लोगों की मौत हुई है। आज मुंबई में 52 लोगों की मौत के साथ ठाणे मंडल में 98 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी तरह नासिक मंडल में 56, पुणे मंडल में 85, कोल्हापुर मंडल में 38, औरंगाबाद मंडल में 17, लातूर मंडल में 25, आकोला मंडल में 16, नागपुर मंडल में 68 व अन्य राज्य के 2 कोरोना मरीज की मौत हुई है।

 स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुंबई में आज कोरोना मरीजों की संख्या बढकऱ 1,80,668 हो गई है। मुंबई में अब तक 8,375 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह राज्य में आज 22,078 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इन सभी को उनके घर वापस भेज दिया गया है। राज्य में अब तक 8,34,432 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इस समय महाराष्ट्र में 3,00,887 कोरोना के एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई में 34,259 कोरोना एक्टिव मरीज शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ठाणे मंडल में 4,25,790, नासिक मंडल में 1,51,797, पुणे मंडल में 3,12,263, कोल्हापुर मंडल में 75,876, औरंगाबाद मंडल में 44,716, लातूर मंडल में 45,036, आकोला मंडल में 31,720, नागपुर मंडल में 79,077 और अन्य राज्यों के 1,221 मरीज पाए गए हैं। 

Share this story