महाराष्ट्र में मिले कोरोना के 20,598 नए संक्रमित

महाराष्ट्र में मिले कोरोना के 20,598 नए संक्रमित

Newspoint24.com/newsdesk/

मुंबई। महाराष्ट्र में रविवार को 20,598 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकऱ 12,08,642 हो गई है। आज राज्य में एक दिन में 455 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढकऱ 32,671 हो गई है। राज्य में कोरोना से अब तक 8,84,341 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हुए हैं। 

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि आज सूबे में हुई 455 लोगों की मौत हुई है। आज मुंबई में 44 लोगों की मौत के साथ ठाणे मंडल में 99 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी तरह नासिक मंडल में 32, पुणे मंडल में 96, कोल्हापुर मंडल में 49, औरंगाबाद मंडल में 25, लातूर मंडल में 44, आकोला मंडल में 9, नागपुर मंडल में 70 व अन्य राज्य के 1 कोरोना मरीज की मौत हुई है।

 
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुंबई में आज कोरोना मरीजों की संख्या बढकऱ 1,84,439 हो गई है। मुंबई में अब तक 8,469 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह राज्य में आज 26,408 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ हुए हैं। इन सभी को उनके घर वापस भेज दिया गया है। राज्य में अब तक 8,84,341 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ हुए हैं। इस समय महाराष्ट्र में 2,91,238 कोरोना के एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई में 27,787 कोरोना एक्टिव मरीज शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ठाणे मंडल में 4,35,201, नासिक मंडल में 1,58,031, पुणे मंडल में 3,22,627, कोल्हापुर मंडल में 79,650, औरंगाबाद मंडल में 46,336, लातूर मंडल में 47,110, आकोला मंडल में 33,730, नागपुर मंडल में 84,687 और अन्य राज्यों के 1,270 मरीज पाए गए हैं। 

Share this story