महाराष्ट्र में मिले कोरोना के 20,419 नए संक्रमित

महाराष्ट्र में मिले कोरोना के 20,419 नए संक्रमित

Newspoint24.com/newsdesk/

संक्रमितों की कुल संख्या हुई 13,21,176  

महाराष्ट्र में 24 घंटे में हुई 430 कोरोना मरीजों की मौत 

महाराष्ट्र में कुल 2,69,119 कोरोना के एक्टिव मरीज

10,16,450 कोरोना मरीज पूरी तरह हुए स्वस्थ्य

मुंबई, 26 सितंबर (हि. स.)। महाराष्ट्र में शनिवार को 20,419 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकऱ 13,21,176 हो गई है। आज राज्य में एक दिन में 430 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढकऱ 35,191 हो गई है। राज्य में कोरोना से अब तक 10,16,450 मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि आज सूबे में हुई 430 लोगों की मौत हुई है। आज मुंबई में 44 लोगों की मौत के साथ ठाणे मंडल में 110 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी तरह नासिक मंडल में 36, पुणे मंडल में 129, कोल्हापुर मंडल में 62, औरंगाबाद मंडल में 21, लातूर मंडल में 22, आकोला मंडल में 16, नागपुर मंडल में 29 व अन्य राज्य में 5 कोरोना मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुंबई में आज कोरोना मरीजों की संख्या बढकऱ 1,96,585 हो गई है। मुंबई में अब तक 8,750 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह राज्य में आज 23,644 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इन सभी को उनके घर वापस भेज दिया गया है। राज्य में अब तक 10,16,450 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इस समय महाराष्ट्र में 2,69,119 कोरोना के एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई में 28,691 कोरोना एक्टिव मरीज शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ठाणे मंडल में 4,62,738, नासिक मंडल में 1,74,802, पुणे मंडल में 3,51,308, कोल्हापुर मंडल में 89,581, औरंगाबाद मंडल में 50,198, लातूर मंडल में 52,709, आकोला मंडल में 38,835, नागपुर मंडल में 99,509 और अन्य राज्यों के 1,496 मरीज पाए गए हैं। 

Share this story