हरियाणा में कोरोना के 2024 नये मामले, कुल संख्या 120578 हुई, 1273 मौतें

हरियाणा में कोरोना के 2024 नये मामले, कुल संख्या 120578 हुई, 1273 मौतें

Newspoint24.com/newsdesk/

चंडीगढ़ । हरियाणा में कोरोना संक्रमण के मामलों में गत तीन दिनों से कुछ गिरावट आई है। राज्य में आज सायं तक कोरोना के 2024 नये मामले आने के बाद राज्य में इस महामारी से पीड़ितों की कुल संख्या 120578 हो गई है। वहीं इनमें से 1273 लोगों की मौत हो चुकी है और 101273 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले अब 18032 हैं।

राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कोरोना की स्थिति को लेकर यहां जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राज्य में काेरोना संक्रमण पॉजिटिव दर 6.71 प्रतिशत, रिकवरी दर 83.99 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.06 प्रतिशत है। राज्य के सभी 22 जिले कोरोना की चपेट में हैं तथा इनमें संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। फरीदाबाद और गुरूग्राम कोरोना मामलों की तालिका में सबसे ऊपर हैं। ग्रुरूग्राम और फरीदाबाद में काेरोना के कुल मामले क्रमश: 19381 और 18928 तक पहुंच गये हैं। इनमें से 16372 और 17193 ठीक हो चुके हैं।

इनके अलावा सोनीपत, रेवाड़ी, अम्बाला, रोहतक, पानीपत, करनाल, हिसार, पंचकूला, हिसार और कुरूक्षेत्र जिलों में कोरोना के मामले बढ़ने का रूझान है। हालांकि कुल जिलों में अपेक्षाकृत बढ़त कम हुई है। गुरूग्राम में कोरोना के आज 279, फरीदाबाद 221, सोनीपत 186, हिसार 155, कुरूक्षेत्र 131, पंचकूला 121, रेवाड़ी 117, अम्बाला 90, सिरसा और जींद 82-82, पानीपत 80, रोहतक 79, यमुनानगर 75, करनाल और भिवानी 71-71, महेंद्रगढ़ 53, कैथल 41, झज्जर 36, पलवल 25, फतेहाबाद 13, चरखी दादरी 11 और नूंह में पांच मामले आये।

राज्य में कोरोना से अब तक 1273 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें 882 पुरूष और 391 महिलाएं हैं। इनमें से फरीदाबाद 212, गुरूग्राम 168, करनाल 100, कुरूक्षेत्र 85, अम्बाला 84, पंचकूला 77, पानीपत 67, यमुनानगर 62, रोहतक 58, सिरसा 55, हिसार 49, सोनीपत 44, कैथल 38, फतेहाबाद और भिवानी 30-30, रेवाड़ी 26, जींद 24, झज्जर और नूंह 21-21, पलवल 14, महेंद्रगढ़ सात तथा चरखी दादरी में एक मौत होने की बुलेटिन में पुष्टि की गई है।

Share this story