2021 में ओलम्पिक नहीं हुए तो रद्द कर दिए जाएंगे: मोरी

2021 में ओलम्पिक नहीं हुए तो रद्द कर दिए जाएंगे: मोरी

Newspoint24.com/newsdesk/ वार्ता



टोक्यो । टोक्यो 2020 के अध्यक्ष योशिरो मोरी का कहना है कि यदि अगले साल ओलम्पिक आयोजित नहीं होते हैं तो इन्हें रद्द कर दिया जाएगा।
टोक्यो ओलम्पिक को इस साल 24 जुलाई से शुरू होना था लेकिन वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस कोविड-19 के कारण ओलम्पिक को अगले साल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
मोरी ने जापान के एक खेल समाचारपत्र को साक्षात्कार में कहा कि यदि अगले साल ओलम्पिक खेलों का आयोजन नहीं हो पाता है तो इन्हें रद्द ही कर दिया जाएगा। इन्हें 2022 तक स्थगित नहीं किया जाएगा।
कोरोना का अभी तक कोई टीका नहीं बना है और जापान राष्ट्रीय मेडिकल संघ के प्रमुख योशिताके योकोकुरा ने कहा है कि देश में कोरोना के मामलों में भले ही कमी आ जाए लेकिन कोरोना वैक्सीन के बिना टोक्यो ओलंपिक का आयोजन करना मुश्किल होगा।

Share this story