मध्यप्रदेश में आज मिले 1374 कोरोना मरीज, संख्या हुई 55695

मध्यप्रदेश में आज मिले 1374 कोरोना मरीज, संख्या हुई 55695

Newspoint24.com/newsdesk/


भोपाल। मध्यप्रदेश में हर रोज बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों के बीच आज 1374 कोरोना संक्रमित मरीज मिले है और इन्हें मिलाकर अब इनकी कुल संख्या 55695 हो गयी है। इसमें से 42247 मरीज विभिन्न अस्पतालों से ठीक होकर घर पहुंच गये है। राज्य में इस महामारी से आज 19 लोगों की मौत होने के बाद अब मृतकों की संख्या बढ़कर 1263 पहुंच गई है।
राज्य के स्वास्थ्य संचालनालय की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार 21475 सैंपल की जांच में 1374 लोग कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इन मरीजों को मिलाकर प्रदेश भर में अब तक 55695 मरीज मिले हैं। राहत की खबर यह है कि अभी तक मिले मरीजों में से 42247 लोग विभिन्न अस्पतालों से स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है। इस वैश्विक महामारी के कारण प्रदेश भर में अब तक 1263 लोगों की जान जा चुकी है।


राज्य के इंदौर में अभी तक सबसे अधिक संक्रमित पाए मिले है। यहां आज 265 कोरोना पॉजिटिव मिले और इनकी संख्या अब बढ़कर 11673 हो गयी। यहां आज चार मरीजों की हुई मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा अब 368 हो गयी। इंदौर में अभी तक 8088 मरीज कोरोना संक्रमण को मात देकर घर जा चुके हैं और वर्तमान में 3217 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
भोपाल जिलेे में 128 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गये और इन्हें मिलाकर संक्रमितों का आकड़ा अब 9541 हो गया है। इस महामारी से अब तक 264 लोग जान गवां चुके है। भोपाल में अब तक विभिन्न अस्पतालों से 7732 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और शेष 1545 मरीजों का उपचार चल रहा है।
वहीं आज ग्वालियर जिले में 143 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और इन्हें मिलाकर संक्रमितों का आकड़ा 4348 पर पहुंच गया है। जिले में कुल 36 मौत हो चुकी हैं। अभी तक 3259 मरीज के स्वस्थ होने के बाद उपचाररत मरीजों की संख्या 1053 है।


वहीं चौथे स्थान पर जबलपुर जिले में आज 140 कोरोना संक्रमित पाये गये। इन मरीजों को मिलाकर अब इनकी संख्या बढ़कर 3339 हो गई है। यहां पर अब तक 2467 मरीज ठीक हो चुके है। इसके अलावा नीमच में 42, शिवपुरी में 38, झाबुआ में 40, शहडोल में 33 तथा शेष अन्य जिलों में भी 1 से 25 के बीच कोरोना मरीज मिले हैं।

Share this story