राजस्थान एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन हड़ताल पर राज्य भर में 108 व 104 सेवाएं ठप

राजस्थान एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन हड़ताल पर राज्य भर में 108 व 104 सेवाएं ठप
राजस्थान एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन हड़ताल पर राज्य भर में 108 व 104 सेवाएं ठप


जयपुर । अपनी मांगों को लेकर गुजरे 1 साल से सरकार व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को चेता रही राजस्थान एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन बुधवार से हड़ताल पर उतर आई। इससे प्रदेशभर में 108/104 सेवाएं ठप हो गई। बुधवार सुबह 6 बजे से सभी 108 एंबुलेंस और 104 को खड़ा कर दिया गया है और कर्मचारी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। एंबुलेंस के लिए जरूरी सुविधाएं मुहैया ना करवाने से कर्मचारी नाराज हैं और मांगें ना मानने तक प्रदेश में एंबुलेंस व्यवस्था बंद रहेगी। इसका बड़ा असर कोरोना के गंभीर मरीजों पर पडऩा तय है।

राजस्थान एबुलेंस कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि सरकार से बात करने पर हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया जाता है और मांगों का समाधान नहीं होता है। इस बात से प्रदेश के सभी एंबुलेंस कर्मचारी नाराज हैं और अब निश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इन एंबुलेंस कर्मचारियों का ठेका दो दिन में समाप्त होने वाला है। एंबुलेंस कर्मचारी चाहते हैं कि नया ठेका नई शर्तों के साथ हो।

उन्होंने बताया कि एंबुलेंस वाहनों में समय पर डीजल नहीं डलवाना, मरम्मत कार्य समय पर नहीं करवाना, एंबुलेस वाहनों में कोरोना से सुरक्षा के लिए मास्क, ग्लव्स, सैनेटाइजर इत्यादि उपलब्ध नहीं करवाना, एंबुलेंस कर्मचारियों को बिना कारण कंपनी के अधिकारियों की ओर से परेशान करना, खटारा एंबुलेंस वाहनों को जबदस्ती चलवाना व उन्हें डीजल एवरेज के लिए परेशान करने तथा वेतन वृद्धि रोकने से एंबुलेंस कर्मचारी नाराज हैं।

खबर एक मिनट में यह भी पढ़े :

Share this story