महाराष्ट्र में आज 105 कोरोना मरीजों की मौत, जिसमे मुंबई के 32

महाराष्ट्र में आज 105 कोरोना मरीजों की मौत, जिसमे  मुंबई के  32

Newspoint24.com/newsdesk / हि. स. /


24 घंटे में मिले 2190 कोरोना मरीज
17,918 कोरोना मरीज पूरी तरह हुए स्वस्थ्य


मुंबई । महाराष्ट्र में बुधवार को सर्वाधिक 105 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढक़र 1897 हो गई है। आज राज्य में 2190 कोरोना मरीज पाए गए हैं। इससे राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ कर 56,948 हो गई है।


स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि आज सूबे में हुई 105 लोगों की मौत में मुंबई में अकेले 32 लोगों की मौत शामिल है। इसी तरह आज ठाणे में 16, जलगांव में 10, पुणे में 9, नवी मुंबई व रायगढ में 7-7, आकोला में 6, औरंगाबाद में 4, नासिक व सोलापुर में 3-3, सातारा में 2, अहमदनगर, नागपुर, नांदुरबार, पनवेल और वसई-विरार में 1-1 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसी तरह मुंबई में आज गुजरात के 1 कोरोना मरीज की मौत हुई है। आज मृतकों में 72 पुरुष व 33 महिलाएं हैं।


स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुंबई में आज कोरोना मरीजों की संख्या बढक़र 34,018 हो गई है। मुंबई में अब तक 1097 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह राज्य में आज 964 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इन सभी को उनके घर वापस भेज दिया गया है। राज्य में अब तक 17,918 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ठाणे मंडल में 43,466, नासिक मंडल में 1765, पुणे मंडल में 7688, कोल्हापुर मंडल में 651, औरंगाबाद मंडल में 1572, लातूर मंडल में 284, आकोला मंडल में 857, नागपुर मंडल में 612 और अन्य राज्यों के 53 मरीजों का इलाज महाराष्ट्र में जारी है।

Share this story