महाराष्ट से उत्तर प्रदेश के लिए रवाना होंगी 10 विशेष श्रमिक ट्रेन: देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट से उत्तर प्रदेश के लिए रवाना होंगी 10 विशेष श्रमिक ट्रेन: देवेंद्र फडणवीस

Newspoint24.com / newsdesk / हि.स. /


मुंबई । विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि महाराष्ट्र से उत्त रप्रदेश 10 विशेष श्रमिक ट्रेन चलाने की मंजूरी रेलवे मंत्री पीयूष गोयल ने दी है। इसलिए कोई भी प्रवासी श्रमिक पैदल चलकर अपने गांव जाने का प्रयास न करें।


देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को बताया कि लाॅकडाऊन की वजह से महाराष्ट्र में अटके प्रवासी श्रमिक निराश हो गए हैं और पैदल ही अपने घर की ओर रवाना हो रहे हैं। यह बहुत ही दुखदायक है। इसलिए उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चर्चा की।

साथ ही केंद्रीय रेलवे मंत्री पीयुष गोयल से भी इस संबंध में बात की। इसके बाद पीयुष गोयल व योगी आदित्यनाथ से बातचीत होने के बाद महाराष्ट्र से 10 विशेष श्रमिक ट्रेन छोड़े जाना का निर्णय लिया गया है। इसलिए महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश जाने वाले प्रवासी पैदल चलकर गांव न जाएं। वे सभी धैर्य रखें और इन ट्रेनों से ही अपने गांव जाएं।

Share this story