राष्ट्रमंडल खेल बर्मिंघम 2022 के खेल गांव की योजना रद्द

राष्ट्रमंडल खेल बर्मिंघम 2022 के खेल गांव की योजना रद्द

लंदन। वर्ष 2022 में बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए खिलाड़ियों के खेल गांव की योजना को कोरोना वायरस महामारी के प्रभाव को देखते हुए रद्द कर दिया गया है और इसकी जगह तीन कैम्पस का इस्तेमाल किया जाएगा।

आयोजकों ने बुधवार को एक बयान जारी कर बताया कि छह हजार से अधिक खिलाड़ियों और अधिकारियों को वारविक और बर्मिंघम की यूनीवर्सिटी तथा नेशनल एक्जीबिशन सेंटर में होटल कमरों में ठहराया जाएगा।

बयान में कहा गया है कि कोरोना के कारण खेल गांव के निर्माण पर भी गहरा असर पड़ा है। हालांकि इसे संशोधित समय सीमा के साथ पूरा किया जाएगा और इसका इस्तेमाल स्थानीय हाउसिंग के लिए किया जाएगा।

आयोजकों ने कहा कि कैम्पस मॉडल खेलों के कुल बजट का ही हिस्सा होगा।

खबर एक मिनट में यह भी पढ़े :

Share this story