मौसी पद्मिनी कोल्हापुरी की आवाज से प्रभावित हुईं श्रद्धा कपूर, वीडियो शेयर कर कही ये बात

मौसी पद्मिनी कोल्हापुरी की आवाज से प्रभावित हुईं श्रद्धा कपूर, वीडियो शेयर कर कही ये बात

Newspoint24.com/newsdesk/

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों घर पर समय बिता रही हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर करती रहती हैं। श्रद्धा कपूर अपनी मासी पद्मिनी कोल्हापुरे की गायन प्रतिभा से काफी प्रभावित हैं। श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी मौसी और दिग्गज अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पद्मिनी कोल्हापुरी द कपिल शर्मा शो में गाना गा रही हैं।
इस दौरान उनके साथ दिग्गज अभिनेत्री पूनम ढिल्लो भी हैं। पूनम और पद्मिनी ने लगभग एक ही समय में बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लो बेस्ट फ्रेंड्स हैं। पद्मिनी कोल्हापुरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। श्रद्धा कपूर ने इंस्टा स्टोरी पर पद्मिनी कोल्हापुरी के गाना गाते हुए वीडियो शेयर किया। श्रद्धा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-‘मेरी अनमोल, खूबसूरत पद्मिनी कोल्हापुरी आपकी आवाज।’

मौसी पद्मिनी कोल्हापुरी की आवाज से प्रभावित हुईं श्रद्धा कपूर, वीडियो शेयर कर कही ये बात

द कपिल शर्मा शो में पद्मिनी कोल्हापुरी अपनी फिल्म ‘प्यार झुकता नहीं’ का सुपरहिट गाना ‘तुमसे मिलकर ना जाने क्यों’ गाती नजर आ रही है। गाने में उनका साथ कपिल शर्मा दे रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। गाना ‘तुमसे मिलकर ना जाने क्यों’ आज भी फैंस के जहन में ताजा है। फिल्म ‘प्यार झुकता नहीं’ 11 जनवरी 1985 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में पद्मिनी कोल्हापुरी के साथ अभिनेता मिथुन चक्रवती थे। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म हिट हुई थी और इसके गीने भी लोकप्रिय हुए थे।दिग्गज अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी अभिनेत्री श्रद्धा कपूर श्रद्धा की मां शिवांगी कोल्हापुरे की बहन हैं। पद्मिनी कोल्हापुरी अपनी बहन के परिवार के साथ अच्छा संबंध साझा करती हैं। वे अक्सर लंच या छुट्टियों पर एक साथ स्पॉट की जाती हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इस पीढ़ी की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। श्रद्धा कपूर आखिरी बार फिल्म बागी 3 में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आई थी। यह फिल्म इस साल मार्च में रिलीज हुई थी। इसके अलावा श्रद्धा कपूर फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में वरुण धवन के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई दी थी। रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित यह फिल्म जनवरी में रिलीज हुई थी। 

Share this story