भारत में फंसे माइक हेसन न्यूजीलैंड वापस गए

भारत में फंसे माइक हेसन न्यूजीलैंड वापस गए

Newspoint24.com/newsdesk/ शोभित राज वार्ता


नयी दिल्ली। न्यूजीलैंड के पूर्व कोच और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑपरेशन निदेशक माइक हेसन महीने भर तक भारत में फंसे रहने के बाद मंगलवार को वापस न्यूजीलैंड लौट गए।
हेसन आईपीएल-13 के लिए गत पांच मार्च को भारत आए थे लेकिन कोरोना वायरस के कारण देशभर में लागू हुए लॉकडाउन और विमान सेवाएं निलंबित होने के कारण यहां फंस गए थे।
हेसन ने ट्वीट कर कहा, “बस में यात्रा कर मुंबई हवाई अड्डे पहुंचा। विमान के चालक दल के सदस्य काफी अच्छे हैं और मैं न्यूजीलैंड वापस जा रहा हूं।” उन्होंने साथ ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत स्थित न्यूजीलैंड दूतावास, न्यूजीलैंड के विदेश मंत्रालय और वहां की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न को धन्यवाद दिया।
कोरोना वायरस के कारण भारत औऱ न्यूजीलैंड ने अपने-अपने देश में लॉकडाउन की घोषणा की हुई है। हेसन आईपीएल के कारण भारत आए थे लेकिन देशभर में खेल गतिविधियां ठप्प होने के काऱण आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।
भारत में तीन मई तक लॉकडाउन लगा हुआ है जबकि न्यूजीलैंड ने मंगलवार को कुछ ढील दी थी।

Share this story