फुकुशिमा में ओलम्पिक ज्योति का प्रदर्शन रद्द

फुकुशिमा में ओलम्पिक ज्योति का प्रदर्शन रद्द

Newspoint24 / newsdesk / यूनिवार्ता

टोक्यो । जापान के शहर फुकुशिमा में टोक्यो ओलम्पिक की ज्योति का प्रदर्शन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस कोविड-19 के खतरे को देखते हुए रद्द कर दिया गया है।

टोक्यो 2020 आयोजन समिति ने मंगलवार को यह घोषणा की। ओलम्पिक ज्योति को एक सप्ताह पहले जापान के नेशनल फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर जे- विलेज में प्रदर्शित किया गया था और इसे इस महीने के अंत तक फुकुशिमा में प्रदर्शित किया जाना था।

जापान सरकार ने मंगलवार को आपात स्थिति की घोषणा की ताकि लोग घरों में रहे और तमाम बिजनेस को फिलहाल बंद किया जाए। इस फैसले के बाद ओलम्पिक आयोजकों ने ओलम्पिक ज्योति का प्रदर्शन रद्द करने की घोषणा की।

टोक्यो ओलम्पिक को 2021 तक के लिए पहले ही स्थगित किया जा चुका है।

Share this story